पतहर

पतहर

प्रोफेसर मुरलीमनोहर को विश्व हिन्दी गौरव सम्मान

गोरखपुर विश्वविद्यालय। दुबई में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद एवं विश्व हिन्दी मंच, भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुरलीमनोहर पाठक को विश्व हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें U A E में भारत के राजदूत श्री विपुल कुमार तथा U A E के शेख़ श्री हसन अल नजर के द्वारा दिया गया।
प्रोफेसर पाठक ने इस संगोष्ठी में त्रैगुण्यविवेकपूर्वक आहार की आरोग्य प्राप्ति में भूमिका विषय पर अपना विशिष्ट व्याख्यान दिया। प्रोफेसर पाठक की इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रोफेसर विजय कृष्ण सिंह के साथ-साथ विश्वविद्यालय के आचार्य एवं कर्मचारियों ने बधाई दिया है। 
प्रोफेसर पाठक को विश्वविद्यालय के विभिन्न आचार्य गण जैसे प्रोफेसर अवधेश कुमार तिवारी प्रोफेसर जितेंद्र मिश्र प्रो विनोद कुमार सिंह, प्रोफेसर अजय शुक्ला, प्रो रवि शंकर सिंह , प्रो संदीप दीक्षित, डॉआशीष शुक्ला, प्रो शरद मिश्र,  डॉ अभय,  डॉ सुनीता कुमारी, प्रो कमलेश गुप्ता  प्रो आलोक गोयल आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments