पतहर

पतहर

संगोष्ठी 17 अक्टूबर को, पतहर पत्रिका का आयोजन

साथियों,
 यूं तो साहित्यिक पत्रकारिता का अपना गौरवशाली अतीत रहा है। साहित्य को समृद्ध बनाने में साहित्यिक लघु पत्रिकाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है। बाजार का दबाव,पाठकों की कमी,विज्ञापन का अभाव इन  तमाम वजहोें ने साहित्यिक पत्रकारिता को एक चुनौतीपूर्ण कार्य बना दिया है।इन चुनौतियों के वावजूद देवरिया जनपद के गाॅव बहादुरपुर से पतहर पत्रिका का प्रकाशन विगत दो वर्षों से अनवरत जारी है। इतने अल्प अवधि में पतहर देश के साहित्य समाज में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज कराने में सफल हुई है। बेहद सीमित संसाधनों व अपने सहयोगियों व शुभचिंतकों के बल पर युवाओं की एक टीम ने यह साहित्यिक यात्रा शुरू की है। पतहर तिमाही पत्रिका के अब तक प्रकाशित विशेषांकों में मुख्यतः मुक्तिबोध जन्मशती स्मरण अंक,भोजपुरी केन्द्रित अंक तथा हिन्दी ग़़ज़़ल विशेषांक प्रमुख है। आज जब साहित्य की पत्रिकाएं बड़े शहरों से प्रकाशित हो रही हैं तथा आम पाठकों से दूर हो रही हैं तब पतहर जैसी पत्रिका पाठको के हाथों मंे पहुंच रही है।साथ ही देश के विभिन्न्ा हिस्सों में रह रहे अपने पाठकों और शुभचिंतकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 गोरखपुर अंचल से अनेक साहित्यिक पत्रिकाएं निकलती हैं लेकिन उनकी उपस्थिति यहां के पाठको में कम ही दिखती है। इस रिक्तता को भरने का काम पतहर ने कुछ हद तक तक किया है। आप सबका सहयोग व मार्गदर्शन साहित्यिक पत्रकारिता की राह पर चलने का संकल्प कर चुके इस पतहर टीम को मिले तो बेहतर होगा। सांस्कृतिक रूप से गिरते जा रहे हमारे समाज को बचाने की जिम्मेदारी हर संवेदनशील नागरिक की है । हमारा समाज एक गहरे अंधकार की तरफ जा रहा है,हमारा दायित्व है कि हम इस अंधेरे समय में अपनी क्षमता भर रोशनी के पक्ष में खड़े होने का साहस करें।
    आइए! अपने समय की चुनौतियों को पहचाने और उनसे निपटने का रास्ता तलाशे। जो चुनौतियां हमारे समाज में हैं, साहित्यिक पत्रकारिता में उसकी कमी नहीं है। आज के पत्रकारिता के समक्ष भी अनेक संकट मौजूद हैं।जिन पर चर्चा आज बेहद जरुरी है।इसी क्रम मे पतहर पत्रिका द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें पत्रकारिता, साहित्य व राजनीति आदि विषयों के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। हम आपको इस खुले आयोजन में सादर आमंत्रित करते हैं। आप की उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करेगी।
                                               अभिवादन सहित
                                            संपादक मंडल,पतहर पत्रिका
                         कार्यक्रम विवरण
विषय -           पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां और वर्तमान परिदृश्य
अध्यक्षता -      प्रो०चित्तरंजन मिश्र
मुख्य वक्ता -      प्रो0रामदरश राय
(आचार्य हिन्दी विभाग एवं पूर्व निदेशक पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर)
मुख्य अतिथि -     अलका सिंह (अध्यक्षा-नगर पालिका परिषद् देवरिया)
स्थान       -     गांधी सभागार नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया
दिनांक     -      17 अक्टूबर 2018    समय- 2ः00 बजे अपराहृन
सम्पर्क-9450740268,9919294782,9838797596
आयोजक-  पतहर पत्रिका











स्वामी पतहर विभूति नारायण ओझा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Post a Comment

0 Comments